Homeअध्यात्मइस बार सावन विशेष संयोग लेकर आ रहा है, पूजा का फल...

इस बार सावन विशेष संयोग लेकर आ रहा है, पूजा का फल 10 गुना अधिक मिलेगा! जानने के लिए पढ़िए और शेयर कीजिए

सावन फिल्मों के लिए सबसे अच्छा महीना होता है, लेकिन हिन्दू पंथ के अनुसार इससे पवित्र कोई महीना नहीं होता। सावन की शुरूआत 28 जुलाई से हो रही है। यह सावन 19 साल बाद शिव के लिए अभूतपूर्व पूजन योग लेकर आ रहा है। जो भी भगवान शिव की पूजा करेगा, उसको कई गुना अधिक फल प्राप्त होगा।
ज्येष्ठ अधिकमास के बाद सावन पूरे 30 दिन का होगा। ऐसा संयोग पूरे 19 साल बाद पड़ रहा है। इस बार सावन माह में दूज दो दिन रहेगी जो कृष्ण पक्ष में दूज 29 और 30 जुलाई दोनों ही दिन रहेगी। सावन माह का पहला सोमवार 30 जुलाई को आएगा इसके बाद आखिरी सोमवार 20 अगस्त को रहेगा।
सावन महीने के हर सोमवार को भगवान की ख़ास तरीके से पूजा की जाती है। कहा जाता है कि सावन का महीना भगवान शिव का सबसे अधिक प्रिय है। इस महीने में मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। अगर आप सावन के महीने में सोमवार के दिन शिव मूर्ति के साथ भस्म रखते हैं तो शिव कृपा मिलेगी।
इसके अलावा अगर आप सावन के सोमवार को गंगाजल लाकर घर की किचन में रखते हैं तो घर में सम्पन्नता बढ़ेगी और तरक्की व सफलता मिलती है। सावन के महीने में भगवान शिव को केसर, दूध, चीनी, शक्कर, घी, चन्दन, शहद, भांग, चढ़ाये. भगवन शिव को यह सारी चीजें अधिक प्रिय है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments