Homeअध्यात्मइन राशियों के लिए बेहद खास है ये होली, लंबे समय से...

इन राशियों के लिए बेहद खास है ये होली, लंबे समय से चल रही परेशानी होंगी दूर, जानिए!

मेष राशि वाले लोगों के लिए बाहर घूम के अच्छा समय बिताने का योग बन रहा है. उनको किसी मनचाहे साथी के साथ बाहर घूमने का मौका मिल सकता है. केसरीया रंग और पीला रंग मेष राशि वालों के लिए बेहतर साबित होगा.

वृष राशि वाले लोगों को परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा. साथ ही वो जीवन में उचित संतुलन बनाने में भी कामयाब रहेंगे. केसरिया रंग उनके साथ अगर जुड़ता है तो उनका जीवन और सरल हो सकता है.

मिथुन राशि वाले लोगों को परिवार से पूर्ण सहयोग नहीं मिलेगा. अपने जीवनसाथी के साथ वक्त बिताना ऐसे लोगों के लिए बेहतर साबित होगा. मिथुन राशि वालों के लिए नीला रंग शुभ माना जाएगा.
कर्क राशि वालों के लिए परिवार को ज्यादा से ज्यादा समय देने की जरूरत है. इससे वो खुद को और मजबूत बना सकते हैं. साथ ही वो खुद को मानसिक रूप से और बेहतर पाएंगे. नारंगी रंग उनके लिए शुभ होगा.
सिंह राशि वालो के लिए जीवन में ज्यादा उत्साहित होने की कोई खास वजह नहीं है. जीवनसाथीसमेत परिवारवालों को आपसे ज्यादा अपेक्षाएं हो सकती हैं. आप खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं. सुनेहरा रंग आपके जीवन की परिस्थितियों को और सुधार सकता है.
कन्या राशि वाले लोगों को सचेत रहने की जरूरत है. वो अपना आपा खो कर किसी बहस या लड़ाई का हिस्सा बन सकते हैं उन्हें अपने आप को शांत बनाए रखने की जरूरत है. नारंगी और पीला रंग उन्हें शांति प्रदान करने में मदद कर सकता है.

तुला राशि वाले लोग खुद को ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं. उनको अपनी सकारात्मक उर्जा को ढंग से इस्तमाल करने की जरूरत है. हरा रंग उनके लिए लाभकारी साबित हो सकता है.

वृश्चिक राशि वाले खुद को दूसरों के समक्ष अच्छी तरह से जाहिर करने में सफल रहेंगे. इस राशिवालों के लिए अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने की जरूरत है. लाल रंग को अपनाना वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ हो सकता है.

धनु राशि वोलों को गलतियों से बचने की जरूरत है. उन्हें दफ्तर में या परिवार में बातचीत के दौरान संयमित रहने की आवश्यकता है. बैगनी रंग उनके लिए शुभ होगा.

मकर राशि वालों के लिए परिवार वोलों के साथ उपयोगी समय व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है. उन्हें इस अवसर को भुनाने की जरूरत है. ग्रे रंग को अपना कर वो अपनी किस्मत को सुधार सकते हैं.

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय गलतफहमियों को दूर करने में सहायक साबित होगा. होली का त्योहार इस सिलसिले में उन्हें मदद कर सकता है. नीला रंग कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा साबित हो सकता है.

मीन राशि वालों के लिए सोच-समझ कर फैसला लेने की जरूरत है. किसी भी फैसले को लेने से पहले अगर वो पुनर्विचार करते हैं तो उनके लिए बेहतर साबित हो सकता है. हरा रंग उनके लिए इस दौरान महत्वपूर्ण होगा.

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular