Homeहेल्थइन उपायों से दूर हो जाएगा अंडरआर्म्स का कालापन...Try this..

इन उपायों से दूर हो जाएगा अंडरआर्म्स का कालापन…Try this..

part1

अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से हम अपनी कई पसंदीदा ड्रेस नहीं पहन पाते। कुछ लोगों को यह प्रॉब्लम हॉर्मोन्स की वजह से होती है तो कुछ में कई बाहरी कारणों की वजह से। बहुत गर्म वैक्स यूज करने की वजह से, हेयर रिमूवल क्रीम की वजह से या फिर शेव करने की वजह से ऐसा हो सकता है। अगर आप बहुत अधिक डियो यूज करते हैं, आपको पसीना अधिक होता है, आप बहुत तंग कपड़े पहनते हैं तो भी आपको कालेपन की शिकायत हो सकती है।

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए किसी केमिकल प्रॉडक्ट को यूज करने से बेहतर है कि आप घरेलू उपाय अपनाएं।

इन उपायों से दूर हो जाएगा अंडरआर्म्स का कालापन:

1. लेमन स्क्रब

नींबू के कई फायदे हैं। यह एक नेचुरल ब्लीच है, जो डार्क स्किन को लाइट करने का काम करता है। इसके अलावा यह डेड स्किन को भी साफ करता है। नियमित रूप से अंडरआर्म्स में नींबू का रस लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगाएं। कुछ दिनों तक डियो लगाना छोड़ दें। इससे जल्दी फायदा होगा।

2. आलू का रस
एक आलू लेकर उसे बीच में से काट लें। इसे अंडरआर्म्स में लगाएं। आप चाहें तो आलू का पेस्ट भी प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं। इसे 5-7 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

3. दही और नींबू का रस
एक चम्मच दही में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिला लें। इसे अंडरआर्म्स पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। 10 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे अंडरआर्म्स का कालापन दूर हो जाएगा।

4. केसर और कच्चा दूध
कालापन दूर करने के लिए केसर एक बेहतरीन प्रॉडक्ट है। केसर के कुछ धागों को दूध में भिगोंकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं। रोजाना इसका इस्तेमाल करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular