Homeराज्यदिल्लीइनकम टैक्स नहीं भरा तो हो जाएं सावधान! आपके लिए चिंता की...

इनकम टैक्स नहीं भरा तो हो जाएं सावधान! आपके लिए चिंता की खबर….

income

नई दिल्लीः अगर आपने इनकम टैक्स नहीं भरा है. तो आप सावधान हो जाइए. आयकर विभाग ने रिटर्न नहीं भरने वालों की सूची तैयार कर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है.

आयकर विभाग की सूची में ऐसे लोगों का नाम है जिन्होंने मोटा लेन-देन तो किया लेकिन वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान रिटर्न नहीं भरा. आयकर विभाग के मुताबिक ऐसे लोगों की संख्या 67.54 लाख है. विभाग ने ऐसे सभी संभावितों की जानकारी इनकम टैक्स के ई-फाइलिंग वेबसाइट पर डाल दिया है. लेकिन ये जानकारी जिन पैन नंबर के लिए दी गयी है, सिर्फ वही व्यक्ति लॉगइन करने के बाद इस जानकारी को देख सकता है. जानकारी के बाद वो अपना जवाब इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप मे दे सकते हैं. रिटर्न नहीं दाखिल करने वालों की संख्या लगातार बढ़ी है. 2013 में ये 12.19 लाख थी. जो 2014 में बढ़कर 22.09 लाख और 2015 में 58.95 लाख पर पर पहुंच गई.

आयकर विभाग का कहना है कि आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जा सकता है. वहीं गंभीर परिस्थितियों में जेल भेजने की कार्रवाई भी हो सकती है. तो आप भी जान लीजिए कि टैक्स ना देने वालों की आयकर विभाग की सूची में आपका नाम तो नहीं.

इसके अलावा एक और मोर्चे पर भी आपको सचेत रहना होगा कि अगर आपके घर में ऐसा सोना रखा हुआ है जो आपने घोषित आय से नहीं खरीदा है तो आपके ऊपर आयकर विभाग की जांच की सुई अटक सकती है. आयकर विभाग आपसे पूछताछ कर सकता है कि आपने ये सोना कहां से खरीदा?

 Tags #Income Tax Department
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular