Homeराज्यउत्तर प्रदेशइटली से आते ही इस घर में रहेंगे दीपिका-रणवीर, शादी के बाद...

इटली से आते ही इस घर में रहेंगे दीपिका-रणवीर, शादी के बाद नई दुल्हन दीपिका पादुकोण के लिए सजा रणवीर सिंह का घर, आप भी देखिये तस्वीरें……….

दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीर आते ही आम हो या खास हर कोई इस न्यूली वेड कपल को शुभकामनाएं दे रहा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर को कोंकणी रीति रिवाज से और 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाज से शादी कर ली है। दोनों की शादी के बाद रणवीर का घर बहुत ही खूबसूरती से सजा रखा है। दरअसल, रणवीर के घर की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें रणवीर का घर लाइट्स से सजा हुआ है। रणवीर का घर सजने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका का वेलक्म करने के लिए घर में ग्रैंड त्यारियां की जा रही है। देखें तस्वीरेंनई नवेली दुल्हन के स्वागत के लिए मुबंई में तैयारियों जोरों शोरों से चल रही हैं। इन तैयारियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसे देखकर कहा जा सकता है कि दूल्हे और दुल्हन का स्वागत करने के लिए मुंबई बेसब्र है। इन वायरल तस्वीरों में बंगले में कलरफुल लाइट्स लगाई गई है।
सजावट इतनी शानदार है जिसे देखकर काफी अच्छा लगेगा। सजावट में लाइट्स के अलावा सफेद रंग के फूलों का इस्तेमाल भी किया गया है। खबरों की मानें तो रणवीर सिंह जिस बिल्डिंग में रहते हैं उसका एक पूरा फ्लोर उन्होंने खरीद लिया है। कहा जा रहा है कि अभी रिनोवेशन हो रहा है। जल्द ही न्यूली वेड कपल इस घर में शिफ्ट हो जाएगा। दीपिका और रणवीर ने सिंधी और कोंकणी दो रीतियों से शादी की थी। शादी के दौरान की कई तस्वीरें तो सामने आई थीं लेकिन दूल्हा दुल्हन की शादी की पहली तस्वीर 15 नवंबर को देर शाम आई।
शादी की तस्वीर को खुद दीपवीर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया। दोनों ही रीतियों से हुई शादी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सब्यसाची की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी। कोंकणी रीति से हुई शादी में दीपिका सुनहरे और लाल रंग के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहने हुए हैं। इसके साथ ही सोने की पारंपरिक ज्वैलरी पहने हुए हैं। वहीं रणवीर सफेद कुर्ते के साथ धोती पहने हुए दिखाई दिए। शादी की दूसरी तस्वीर की बात करें तो इसमें भी यह जोड़ा कहर ढा रहा है। इस तस्वीर में दीपिका और रणवीर गुलाबी रंग के कपड़ों में नजर आए। सिंधी रीति से हुई शादी में दीपिका ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है तो वहीं रणवीर गुलाबी रंग की शेरवानी के साथ उसी रंग की पगड़ी पहने हुए हैं। जबकि दीपिका बड़ा सा मांग टीका और हाथ में लाल रंग के चूड़ा के साथ कलीरें पहनी हुई हैं। शादी की पहली तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इस न्यूली वेड कपल को विश किया। सबसे ज्यादा अनुष्का शर्मा का ट्वीट लोगों को पसंद आया जिसमें उन्होंने दीपवीर को अपने क्लब में शामिल होने की बधाई दी थी। अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया – ‘आप दोनों को दुनियाभर की खुशियां मिले और हमेशा एक दूसरे के साथ रहें। उन्मीद करती हूं आप दोनों ऐसे ही एक दूसरे से प्यार करने रहे। हमारे क्लब में आपका स्वागत है।’

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular