Homeराज्यउत्तराखण्डइजराइल की तकनीकियों से मिल सकता है राज्य को सहयोग......

इजराइल की तकनीकियों से मिल सकता है राज्य को सहयोग……

शैली देहरादून- इजराइल के राजदूत डेनियल कारमोन ने आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात की। दोनों के बीच कृषि, जल संरक्षण, उच्च शिक्षा आदि क्षेत्रों में इजराइल व उत्तराखण्ड में पारस्परिक सहयोग पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत व इजराइल एक दूसरे के स्वाभाविक सहयोगी हैं। कृषि व जल संरक्षण सहित सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों में इजराइल की तकनीक व अनुभव का लाभ लिया जा सकता है। उच्च शिक्षा व स्किल डेवलपमेंट में भी परस्पर सहयोग की सम्भावनाएं बन सकती हैं। हाल ही में प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल इजराइल में एक प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने गए थे। सिंचाई में ड्रिप व स्प्रिंकलर सिस्टम की इजराइली तकनीक उपयोगी हो सकती है। डेनियल ने कहा कि पिछले चार वर्षों में भारत व इजराइल में संबंध बहुत मजबूत हुए हैं। रक्षा के साथ-साथ कृषि व जल प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इजराइल भारत सरकार के साथ-साथ यहां की राज्य सरकारों के साथ भी सहयोग की सम्भावनाओं पर काम कर रहा है। इसलिए भारत में 27 सेंटर आॅफ एक्सीलेंस इजराइल द्वारा खोले गए हैं। वहीं बैठक में अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश भी मौजूद रहे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular