Homeराज्यउत्तराखण्डआर्म्स डीलर भंडारी और रॉबर्ट वाड्रा के रिश्तों पर कांग्रेस सन्न, बीजेपी...

आर्म्स डीलर भंडारी और रॉबर्ट वाड्रा के रिश्तों पर कांग्रेस सन्न, बीजेपी ने सवाल उठाए

आर्म्स डीलर संजय भंडारी से सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के रिश्तों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। टाइम्स नाउ की मानें तो भंडारी ने ही अगस्त 2012 में वाड्रा के लिए हवाई टिकट खरीदे थे। इसके अलावा भंडारी ने ही लंदन में वाड्रा के फ्लैट का रेनोवेशन कराया था।

भाजपा का रॉबर्ट वाड्रा पर हमला

भाजपा नेता और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने इस मुद्दे को उठाते हुए वाड्रा के साथ कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है। सीतारमन ने इस मुद्दे पर कांग्रेस की चुप्पी पर भी निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को अब अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और बताना चाहिए कि आखिर यह माजरा क्या है।

इस बीच केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मसले पर राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्मृति ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘वाड्रा टिकट गेट पर बेसब्री से राहुल जी के शायराना पोस्ट का इंतजार है।’

दरअसल, समाचार चैनल टाइम्स नाउ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि हथियार कारोबारी संजय भंडारी ने रॉबर्ट वाड्रा के रिश्ते हैं। आपको बता दें कि वाड्रा और भंडारी के रिश्तों पर आरोप पहले भी लगे हैं. टाइम्स नाउ के मुताबिक भंडारी ने अगस्त 2012 में वाड्रा के लिए टिकट खरीदे थे।

याद रहे कि आयकर विभाग ने पिछले साल अप्रैल में भंडारी के ठिकानों पर छापा मारा था। भारत सरकार भंडारी के प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भंडारी की करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है. भंडारी का पासपोर्ट रद्द किया जा चुका है और अदालत ने उन्हें भगोड़ा करार दिया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular