Homeअध्यात्मआर्थिक समस्या नही छोड़ रही पीछा तो, अमावस्या की रात करें महालक्ष्मी...

आर्थिक समस्या नही छोड़ रही पीछा तो, अमावस्या की रात करें महालक्ष्मी का ये उपाय, हो जायेंगे सभी कष्ट दूर!

देहरादून: धन की समस्या जो किसी भी व्यक्ति को अत्याधिक परेशान कर सकती है। आज के दौर में जब धन का होना ही आपके लिए सुकून पहुंचा सकता है तो ऐसे में जिस व्यक्ति के पास धन नहीं है उसके ऊपर क्या बीतती है यह बात वाकई परेशान कर सकती है। अगर कड़ी मेहनत के बावजूद किस्मत भी आपका साथ ना दे तो ऐसे में ईश्वर की शरण में जाने के अलावा और किसी और विकल्प की तलाश करना बेमानी होता है।

मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है, जिस व्यक्ति पर उनकी कृपा रहती है उसके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती। इसलिए आज हम आपको लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करने का उपाय बताने जा रहे हैं ताकि आप और आपके परिवार को जीवन में कभी आर्थिक संकट का सामना ना करना पड़े।

यह बात सभी जानते हैं कि मंत्रों के सही उच्चारण से किसी भी समस्या का समाधान किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं जानते हैं लक्ष्मी जी का वो मंत्र जो आपको परेशानियों से मुक्ति दिला सकता है।

ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं दरिद्रय विनाशके जगत्प्रसूत्यै नम:  इस मंत्र का उच्चारण सही रखना जितना जरूरी है, उसके भी ज्यादा जरूरी है इसका पूरी विधि-विधान के साथ किया गया उच्चारण। किसी भी अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सभी जरूरी कार्यों से निवृत्त होने के बाद घर के किसी पवित्र स्थान पर महालक्ष्मी जी का चित्र या मूर्ति स्थापित करें। मूर्ति या चित्र के आगे घी का दीपक जलाएं और अगरबत्ती या धूप की सहायता से पूजा करें। महालक्ष्मी के चित्र के सामने बैठकर पूरी आत्मीयता के साथ उनका ध्यान करें। फिर उनके सामने बैठकर कमलगट्टे की 11 माला उक्त मंत्र का जाप करें। जब तक आपका ये जाप चले, तब तक दीपक बुझना नहीं चाहिए। एक बार यह जाप पूरा होने के बाद आपको इसका असर दिखने लगेगा। पूजा के लिए अगर गाय का घी प्रयोग किया जाए तो बहुत उत्तम होगा।

एक बार यह मंत्र सिद्ध हो जाए तो संबंधित जातक किसी तरह की आर्थिक समस्या में नहीं फंसता।

यूं तो आप किसी भी अमावस्या की रात बैठकर इस मंत्र को सिद्ध कर सकते हैं लेकिन दीपावली की रात इसे करने से यह सबसे ज्यादा प्रभावी होता है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Welcome, see our [URL=https://hotchip.org.uk/]dad and daughter porn[/URL] videos. It presents unbelievable quality. Watch it today!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular