Homeराज्यउत्तराखण्डफिल्म आर्टिकल-15 को लेकर मचा बवाल, ब्राह्मण समाज ने हरिद्वार में बंद...

फिल्म आर्टिकल-15 को लेकर मचा बवाल, ब्राह्मण समाज ने हरिद्वार में बंद कराये शो, रुड़की में फिल्म के प्रदर्शन पर बैन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी…..

हरिद्वार- आर्टिकल-15 फिल्म के प्रदर्शन को लेकर हरिद्वार और रुड़की में बवाल हो गया। ब्राह्मण समाज के लोगों के विरोध को देखते हुए रुड़की में फिल्म आर्टिकल-15 के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। एएसडीएम ने सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पुलिस ने सिनेमा हॉल मालिकों को अग्रिम आदेशों तक फिल्म का प्रदर्शन न करने के आदेश जारी कर दिए। लिहाजा शुक्रवार को आरआर सिनेमा और नीलम टॉकिज में आर्टिकल-15 के शो नहीं चले। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के बैनर तले ब्राह्मण समाज के लोगों ने एएसडीएम रविंद्र सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि फिल्म आर्टिकल-15 के कुछ दृश्यों से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। फिल्म में जातिवाद का जहर घोलकर समाज को तोड़ने का प्रयास किया गया है। इससे ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने रुड़की के सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। एएसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी को आदेश दिए गए हैं कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फिल्म के प्रदर्शन पर फिलहाल रोक लगाई जाए। वहीं, फिल्म ‘आर्टिकल-15‘ का विरोध कर रहे संगठनों ने सिडकुल स्थित सिनेमाघर में रिलीज हुई फिल्म का प्रसारण बंद करा दिया। फिल्म के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान सिनेमा हॉल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार श्री ब्राह्मण सभा, परशुराम सेना तथा अन्य संगठनां के प्रतिनिधि सुबह से ही सिनेमाहॉल में पहुंच गए थे। इस दौरान श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि फिल्म ब्राह्मण समाज को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश है। फिल्म में ब्राह्मण और महंतों के नाम लेकर बदनाम किया गया है। श्री ब्राह्मण सभा इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने देश भर के सिनेमा मालिकों से अपील की कि इस फिल्म का प्रदर्शन न करें। उन्होंने कहा कि देशभर में फिल्म का प्रसारण पूर्ण रूप से बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सेंसर बोर्ड ने फिल्म का प्रसारण नहीं रोका तो ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन करेगा। परशुराम सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी विवेकानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि इस फिल्म में ब्राह्मण समाज के व्यक्तियों को अभियुक्त दर्शाकर उन्हें कलंकित किया गया है। देश भार्गव व अंकुश उपाध्याय ने कहा कि यह फिल्म हिंदू समाज में विद्वेष फैलाने वाली है। इसलिए फिल्म आर्टिकल-15 पर शीघ्र बैन लगाया जाना चाहिए। उन्होंने थियेटर मालिकों को चेताया कि ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत करने वाली फिल्म का प्रदर्शन कतई न करें। वेब सिनेमा प्रबंधक ने विरोध प्रदर्शन को देखते हुए फिल्म का प्रसारण बंद करा दिया।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular