देहरादून- आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अपनी स्थिति साफ कर दी। उन्होंने कहा कि श्रीराम हमारे आराध्य है। राम मंदिर अयोध्या में ही बने, यह विचार हर हिन्दुस्तानी का होना चाहिए। राम मंदिर हिन्दू संस्कृति का आधार है। मंदिर निर्माण होने से विश्व में हिंदुत्व की पहचान स्थापित होगी। संघ मुख्यालय में राज्य के पूर्व मुख्य सचिवों से वार्ता में मोहन भागवत ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के स्थान को लेकर कहीं कोई संशय नहीं है। मंदिर तय स्थान पर ही बने, ये सभी हिंदुस्तानियों का विचार है। उन्होंने कहा कि हिंदू और संघ के दृष्टिकोण में कहीं कोई अंतर नहीं है। जाति और भाषा के आधार पर कहीं कोई भेद नहीं है। संघ का कार्य सृजन शक्ति का निर्माण करना है।



