Homeराज्यउत्तराखण्डआम आदमी पार्टी ने लालकुआं में हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम किया आयोजित।

आम आदमी पार्टी ने लालकुआं में हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम किया आयोजित।

नैनीताल/लालकुआं – आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में सभी राजनैतिक पार्टियां इस बार अलग अलग रूप से मना रही है। जहाँ काँग्रेस भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है, वही बीजेपी हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। ऐसे में तीसरे विकल्प के रूप में उभरने का प्रयास कर रही आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल के आहवान पर हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करते हुए प्रेरित कर रही है।

इसी क्रम में लालकुआँ के शहीद स्मारक पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर हाथों में झण्डे लेकर तिरंगे के सम्मान में देशभक्ति नारे लगाये।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव चन्द्रशेखर पाण्डेय ने कहा कि आज दिल्ली में सबसे बड़े झण्डे बनाये जाने का रिकॉर्ड बनाया है। देश प्रेम की भावना को लेकर राष्ट्रीय धर्म सर्वोपरि है। इसी को लेकर पार्टी ने हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular