Homeराज्यउत्तराखण्डआम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोनेशन और दून अस्पताल में अल्ट्रासाउंड...

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोनेशन और दून अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था सुचारू रूप से ना होने पर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन।

देहरादून – आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने सीएमओ ऑफिस जाकर सीएमओ डॉ मनोज उपरेती से मुलाकात की एवं ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान आप नेताओं ने कोरोनेशन और दून अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। रवीन्द्र आनन्द ने बयान जारी करते हुए बताया कि आए दिन इन दोनो अस्पतालों में मरीजों को इलाज समय से ना मिलने के कारण दिक्कतें होती हैं।

उन्होने आगे बताया कि आज उन्हें एक पीड़ित मरीज का फ़ोन आया और और बताया गया कि  गुलशन जहाँ ने पेट दर्द की शिकायत पर कल कोरोनेशन अस्पताल में अपनी जांच करवाई एवं चिकित्सक ने उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी और आज घंटों लाइन में लगने के बाद उनका नंबर आया, लेकिन नंबर आने पर अल्ट्रासाउंड बंद कर दिया गया।

रविंद्र आनंद ने आगे कहा कि शिकायत मिलने पर आप कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और पीड़ित मरीज के अलावा कई मरीजों से बातचीत की गई जिन सबने अपनी आप बीती बताई। इसके बाद पीड़ित को साथ लेकर रविंद्र सिंह आनंद ने सीएमओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस पर सीएमओ ने एक्शन लेते हुए मौके से ही सीएमएस को फोन लगाकर फटकार लगाई एवं निर्देश दिया कि, एक भी मरीज बिना अल्ट्रासाउंड के वापस नहीं जाना चाहिए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular