Homeराज्यउत्तराखण्डअब गोवा में 'पेड सेक्स' के लिए भी आधार कार्ड हुआ अनिवार्य!

अब गोवा में ‘पेड सेक्स’ के लिए भी आधार कार्ड हुआ अनिवार्य!

क्या आपने कभी सोचा है कि अपने देश में ‘पेड सेक्स’ के लिए भी आधार कार्ड होना जरूरी है? जी हां गोवा में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. जिसको सुनकर शायद आप भी चोंक जायेंगे.

दरअसल जानकारों की माने तो दिल्ली से गोवा गए पांच युवकों से एक एजेंट ने ‘पेड सेक्स’ की सुविधा मुहैया कराने के लिए उनका आधार कार्ड मांगा लिया । युवक एक दोस्त की बैचलर्स पार्टी में शामिल होने के लिए गोवा गए थे।

गोवा के एक होटल में जब इन युवकों ने ‘पेड सेक्स’ के बारे में पूछताछ की तो एजेंट ने पहले इन युवकों के मोबाइल नंबर की जांच की, इसके बाद इन युवकों से उनके आधार कार्ड का फोटो व्हाट्सऐप करने को कहा, इसके साथ ही इन युवकों से होटल के टैग के साथ चाबी का फोटो भी मांगा गया। आधार कार्ड के जरिये एजेंट खासकर कस्टमर के पुलिसकर्मी होने या न होने की पुष्टि करते हैं। जब इन युवकों ने यह सभी चीजें मुहैया करवा दी तो, एजेंट ने होटल के आसपास के इलाकों की भी रेकी की। यह पुलिस की दबिश से बचने के लिए किया गया। इन सभी स्टेप्स के बाद ही एजेंट ग्राहक से सही होने की पुष्टि करता है और ग्राहक को लड़की नंबर देता है।

दरअसल गोवा आने वाले कई सैलानियों को सोशल मीडिया और कुछ वेबसाइटों के जरिये कॉल गर्ल मुहैया कराने का झांसा दिया जाता है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक 90 फीसदी मामलों में ये सैलानी धोखे का शिकार होते हैं।

गोवा पुलिस के अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार को बताया कि एजेंट कई बार एक साथ 5-10 लड़कियों को भेजने से भी कतराते है क्योंकि अगर पुलिस की रेड में एक साथ इतनी लड़कियां गिरफ्तार हुईं तो उनकी आय बुरी तरह प्रभावित होगी। गोवा पुलिस विशेष सतर्कता बरतती है ताकि लोगों को एजेंटों के गैंग से बचाया जा सके।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments