भारी बारिश के कारण मंगलवार की रात द्वाराहाट के एक गांव में दो मंजिला मकान गिर गया। मलबे में दबने से एक महिला सहित उसकी दो बेटियों की मौत हो गई है। जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल है। उनका बेटा रात में किसी और के घर पर था, जिस कारण वह इस हादसे की चपेट में नहीं आया।जानकारी के मुताबिक द्वाराहाट के बिंता क्षेत्र के अंतर्गत अल्मियागांव के तोक मैनरा में रात को भारी बारिश के दौरान रमेश राम का दो मंजिला मकान भर-भराकर गिर गया।