
देहरादून- दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय 30 और 31 दिसंबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे…इस दौरान जहां वह आम आदमी पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे तो वहीं दूसरी ओर आखिरी 45 दिनों की रणनीति पर भी मंथन करेंगे…आपको बता दें कि मंगलवार को आप प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने बताया कि राय यहां पार्टी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे…और बूथ से लेकर रैलियों समेत आगामी रणनीतियों की समीक्षा करेंगे… साथ हीं उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर आखिरी 45 दिन की रणनीति को लेकर आप पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी…