Homeराज्यउत्तराखण्डआतंकी मुठभेड़ में शहीद संजय बिष्ट का सैन्य सम्मान के साथ किया...

आतंकी मुठभेड़ में शहीद संजय बिष्ट का सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार, हर आंख रहीं नम।

नैनीताल – जम्मू के राजोरी में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में नैनीताल जिले के रातीघाट निवासी पैरा कमांडो संजय सिंह बिष्ट शहीद हो गए थे। शुक्रवार की दोपहर 2.20 बजे उनका पार्थिव शरीर जम्मू राजोरी से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हैलीकॉप्टर से पहुंचा।

जहां उनके पार्थिव शरीर को नैनीताल एसडीएम प्रमोद कुमार, रानीखेत केआरसी के ब्रिगेडियर गौरव बग्गा, केआरसी रानीखेत के कर्नल राजेश रद्द, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय डंगवाल ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शहीद के शव पहुंचते ही लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा संजय तेरा नाम रहेगा और भारत माता की जय के नारों से शहीद को श्रद्धांजलि दी।

रानीखेत केआरसी के सैन्य अधिकारी शहीद का शव लेकर उसके घर रातीघाट रवाना हो गए है। रातीघाट के चित्रशिला घाट पर शहीद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular