Homeराज्यउत्तराखण्डआज शीतकालीन के लिए बंद हो जाएगी फूलों की घाटी, 20 हजार...

आज शीतकालीन के लिए बंद हो जाएगी फूलों की घाटी, 20 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने किया दीदार।

चमोली/जोशीमठ – विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज सोमवार को शीतकाल में पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। वन विभाग ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इस साल घाटी में 20,827 पर्यटक पहुंचे, जिसमें 280 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। यह अब तक घाटी में पहुंचने वाले पर्यटकों का सर्वाधिक रिकॉर्ड है।

इस साल घाटी में रिकॉर्ड पर्यटक आए जिससे वन विभाग ने 31 लाख से अधिक की कमाई की है। 87.5 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी रंग बिरंगे फूलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्व विख्यात है। यहां के स्लोप पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। घाटी पर्यटकों के लिए एक जून के खोली गई थी।

घाटी में जुलाई से अक्तूबर तक 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। यहां पोटोटिला, प्रिम्यूला, एनीमोन, एरिसीमा, एमोनाइटम, ब्लू पॉपी, मार्स मेरी गोल्ड, ब्रह्म कमल, फैन कमल जैसे कई फूल खिले रहते हैं।

घाटी में दुर्लभ प्रजाति के जीव जंतु, वनस्पति व जड़ी बूटियों का भंडार है। विभिन्न प्रकार के फूल होने पर यहां तितलियों का भी संसार रहता है। इस घाटी में कस्तूरी मृग, मोनाल, हिमालय का काला भालू, गुलदार, हिम तेंदुआ भी दिखता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments