आज बन सकते है आपके बिगड़े काम, जाने!

मेष (Aries)  : अपनी जिंदगी के मुद्दों को लेकर आप बहुत भावुक हो रहे हैं लेकिन फिर भी अपने दिमाग को शांत रखें। आज केवल अपने काम से ही मतलब रखना उपयुक्त रहेगा। आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी और स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रहेगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की भी संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में विघ्न या विवाद होने की भी संभावना है।

वृषभ (Taurus) : आज कोई भी फैसला हड़बड़ाहट में न लें। आप आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको भाई-बहनों के द्वारा मदद मिलेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आपका विनम्र स्वभाव दूसरों को आकर्षित करेगा। कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा जगाएगी। पुराने मित्रों से संपर्क कर सकते हैं।

मिथुन (Gemini)  : वैवाहिक जीवन में आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। धन लाभ होगा। आज के दिन मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में आप डुबे रहेंगे। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी हो सकती है। घरेलू समस्याओं का निराकरण होगा। अपनी महत्वपूर्ण योजनाएं या कार्य पूर्ण होने की तैयारी में होने से आप बहुत खुश होंगे। आराम की तलाश में छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। जीवन को बेहतर दृष्टि से देखेंगे।

कर्क (Cancer)  : आज आपके रुके हुए काम बनेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। परिवारजन आपकी इज्जत करेंगे, किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है, दांपत्य सुख में वृद्धि होगी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोशिश करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। परिवार का भरपूर सहयोग रहेगा। निजी जीवन में जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे।

सिंह (Leo): आज आपके दुश्मन आप को नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। आपके अंदर मार्ग दर्शन करने की अपार क्षमता है जो आपको भविष्य में आगे बढ़ने में मदद करेगी। रुके हुए कार्यों को तेजी से निपटाएंगे, मधुर भाषा में बात करेंगे तो लाभ मिलेगा, आपके बिजनेस में लाभ होगा। आपका सोशल रिलेशन और अधिक मजबूत होगा। संसाधनों में वृद्धि होगी रुपया पैसा बना रहेगा।

कन्या (Virgo) : बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने के आसार नजर आ रहे है। नया बिजनेस शुरू कर सकते है, बिजनेस शुरु करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी कर ले तो बेहतर होगा। प्रिय व्यक्ति की तरफ आज आप विशेष स्नेह प्रदर्शित करेंगे। जीवन की महत्वपूर्ण बातों के संबंध में जीवनसाथी के साथ खुले मन से चर्चा करने के लिए यह श्रेष्ठ समय है। प्रतियोगिता मैं कठिन प्रतिस्पर्धा होने के बावजूद सफलता मिलेगी। खानपान पर विशेष ध्यान दें।

तुला (Libra)  : आज घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्यों में कुछ अवरोध आएगा। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ऐसी कोशिश करें कि उच्च अधिकारियों से विवाद न हो। आप की आलोचनाएं ना हो ऐसे प्रयास करें। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्कता आवश्यक है।

वृश्चिक (Scorpio)  : गणेशजी कहते हैं आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ निर्णय शक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखिएगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परिवारजनों का सहयोग अच्छा मिलेगा। आपको अनावश्यक भाग दौड़ और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु (Sagittarius) : विचारधारा में सकारात्मकता जन्म लेगी। आर्थिक पक्ष अच्छा होगा, भगवान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। स्नेहीजनो से भेंट-उपहार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपनी योजनाओं को पूरा करने में सफल होंगे। धार्मिक भावना एवं आस्था बढ़ेगी। जिससे पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यों में आप सक्रिय रह सकते हैं। लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास जारी रखेंगे। धैर्य के साथ समय व्यतीत होगा।

मकर (Capricorn)  : आज का पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमागी कसरत करें। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। उदास और अवसादग्रस्त न हों। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।

कुंभ (Aquarius) : आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। शराब पीकर गाड़ी चलाना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। विद्यार्थीगण अध्ययन पर अच्छी तरह ध्यान दे सकेंगे। आप अपने लक्ष्यांक पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। परिणामस्वरूप काम में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

मीन (Pisces) : आज आप भावनाओं में बह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी। आपके विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेगें। मध्याह्न के बाद स्थिति में बदलाव होगा तथा मानसिक और शारीरिक रुप से कुछ व्यग्रता का अनुभव करेगें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here