Homeराज्यउत्तर प्रदेशजानिए कहां करोडपति निकला भिखारी, आधार कार्ड से खुला राज़.......

जानिए कहां करोडपति निकला भिखारी, आधार कार्ड से खुला राज़…….

कहते हैं कि नियति के मजाक भी निराले ही होते हैं। किस्मत कब किसको रंक से राजा बना दे और कब किसे राजा से रंक बना दे कोई नहीं कह सकता। ऐसा ही मामला उत्तरप्रदेश के रायबरेली के लालगंज में देखने को मिला। जहां भिखारी के वेश में घूम रहे एक बुजुर्ग को नहलाया धुलाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि वह भिखारी नहीं बल्कि करोड़पति है। सूचना पर पहुंचे परिवारजन उसे अपने साथ हवाई जहाज से तमिलनाडु ले गए।

रायबरेली के लालगंज में एक भिखारी के करोड़पति होने का खुलासा हुआ है। ये भिखारी गली गली खाने की खोज में भटकता था और मानसिक रूप से संतुलन खो बैठा था। जब इस व्यक्ति को नहला धुलाकर खाना खिलाया गया और बैग चेक किया गया तो सारी सच्चाई सामने आ गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति तमिलनाडु का रहने वाला है और जहरखुरानी का शिकार होने के बाद भटकता हुआ रायबरेली के लालगंज पहुंच गया था।

उसके पास उसी के नाम की एक करोड़ 6 लाख 92 हजार के फिक्स डिपॉजिट की रसीद मिली। एक 5 इंच लंबी तिजोरी की चाबी मिली। साथ ही उसके पास मिले से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मुथया नादर पुत्र सोलोमन पता 240 बी नार्थ थेरु, थिदेयूर पुकुली, तिरुनेवेली तमिलनाडु , 627152 के रूप में हुई। उसके पास मिले कागजों में उसके घर का फोन नंबर भी था। सूचना देने पर उसके परिवारजन उसे हवाई जहाज से अपने साथ घर ले गए। परिवारजनों ने बताया कि जुलाई में ट्रेन यात्रा के दौरान वह भटक गए थे। तब से उनकी खोज की जा रही थी, आशंका जताई गई कि वह जहरखुरानी का शिकार हो गए थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular