Homeअध्यात्मआज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, जानिए!

आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, जानिए!

मेष (Aries)  :आज आप दूसरों से बात करते वक्त संतुलित विचार रखें। आपका स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। अपनी अच्छी सेहत के लिये आपको दिनचर्या में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। आप आज शारीरिक रूप से स्वस्थता का अनुभव कर सकते है। आप उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे।

वृषभ (Taurus) :  प्रेमीजन प्रणय में सफलता मिलेगी। आज के दिन आप अपनी योग्यता और बुद्धिमता का प्रयोग करेंगे। आज का दिन परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा व्यतीत होगा। अपने दोस्तों की बात पर शक करते चले जाएंगे तो फासले बढ़ जाएंगे, वैसे भी रिश्तों को संभाले रखना इस समय की चुनौती हो सकती है।

मिथुन (Gemini) :आज अपने जीवनसाथी के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। थोड़ी मौज-मस्ती करने का मूड भी होगा। मकान, जमीन और जायदाद में, घर से चलने वाले किसी बिजनेस में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। कहां निवेश करना है, इस बारे में किस्मत से इशारे मिल सकते हैं। प्रवास में अनपेक्षित बाधाएँ आ सकती हैं।

कर्क (Cancer)  :आज  पैसों के मामलों में आपको दूसरों की सलाह पर चलने के बजाय अपने मन की बात सुनना चाहिए। कोई दोस्त आपसे पैसा मांग सकता है। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा।

सिंह (Leo)  :आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। काम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। मेहनत भी बहुत रहेगी। कुसंगति से बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए आप हर संभव कोशिश कर सकते हैं। जितना धैर्य रखेंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें।

कन्या (Virgo)  :आज  कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं। हर्षवर्धक विचारों से तबरेज रहेंगे व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी नौकरी में तरक्की के आसार हैं व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थितियां बनेगी। गुस्सा आना स्वाभाविक है लेकिन नजरअंदाज करें। प्यार की ताकत आपको प्यार करने की वजह देगी।

तुला (Libra)  :आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा होगा। व्यापार से सफलता का सूत्र बनेगा। आप के मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ द्विधायुक्त रहेगा।वित्तीय स्थिति और खर्च में अच्छा संतुलन बना रहेगा, हालाँकि आप खर्चीले साबित हो सकते है परन्तु तब भी अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है।

वृश्चिक (Scorpio)  :आज नौकरी और करियर के क्षेत्र में किस्मत का साथ मिलेगा। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। किसी दूसरे की चेष्टा पर स्वयं लाभ उठा लेना बहुत दिनों तक जारी नहीं रहेगा। इसलिए खुद का काम शुरू करें। आपको आज अधिक मेहनत करने की जरुरत है।

धनु (Sagittarius)  : आज आप धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे एवं स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्द्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मकर (Capricorn)  :आज आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर मिल सकता है। जज्बाती होने के कारण आज आपके लिए छोटे-छोटे मुद्दे भी तूल पकड़ सकते हैं। छोटी-छोटी समस्यायें खुद दूर हो जाएंगी। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है।

कुंभ (Aquarius)  :आज सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशानी दे सकती हैं। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने से तनाव बढ़ना संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है। सावधानी बरतें। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। आज आपके नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे।

मीन (Pisces)  :आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में धनलाभ का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपके कामों को असफल करने के शत्रु पक्ष के प्रयास असफल रहेंगे। परिवारजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। आप आसानी से अपने काम पूरे कर लेंगे। इस राशि के लोग आज किसी नये बिजनेस में निवेश करेंगे तो लाभ अवश्य होगा।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular