
कोटद्वार- राज्य में चुनावी घमासान चरम पर है…ऐसे में सभी राजनीतिक पेर्तियाँ अपना प्रचार प्रसार ज़ोरों शोरों से करने में जुटी हुई हैं…और अन इसी कड़ी में भाजपा ने भी पार्टी प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है…आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के बाद बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोटद्वार पहुंच रहे हैं…इस मामले पर ज्यादा जानकारी साझा करते हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाली ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को शाम 4:40 बजे चौबट्टाखाल से हेलीकाफ्टर से ग्रास्टनगंज स्थित हैलीपैड पहुंचेंगे…और यहां से वह कार से कार्यक्रम स्थल जीडी मोटल लालपुर पहुंचेंगे, यहां वह कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे…