मेष- मानसिक तनाव रहेगा। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। बातचीत में संयत रहें। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।
वृष- खर्चों में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन- मानसिक शान्ति तो रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। धनार्जन में व्यवधान आएंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।
कर्क- आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।
सिंह- आत्मविश्वास से तो लवरेज रहेंगें, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।
कन्या- राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। बातचीत में संयत रहें। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
तुला- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भवन या सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।
मकर- परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
कुंभ- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
मीन- धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। परिवार के साथ यात्रा या देशाटन के लिए जा सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।