Homeअध्यात्मआज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन……

मेष:- लंबी दूरी की यात्राएं करने के अवसर प्राप्त होंगे। लोगों के साथ आपके मधुर सम्बन्ध  स्थापित होंगे। परिवार की संभव सहायता प्राप्त होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। अचानक कोई विपरीत घटना घटित हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते है।

वृषभ:- आज किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते है। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कामकाज में सफलता तथा वाहन सुख मिलेगा। मेहनत और भाग्य का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा  प्राप्ति में कठिनाईयां पेश आएंगी। शत्रुओं  से परेशानी  हो सकती है।

मिथुन:- यात्राएं करने के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों और सहयोगियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज वाणी में मधुरता होगी। भाई-बंधुओं से अनबन हो सकती है। आप दूसरों के चक्कर में पड़कर अपने लिए परेशानी खड़़ी करेंगे। गलत लोगों की संगति के कारण बर्बाद होने की संभावना है।

कर्क:- घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आज शुभ फलों की प्राप्ति होगी। यात्राओं के अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी से अनबन हो सकती है। आपके द्वारा अभद्र भाषा  का प्रयोग हो सकता है।

सिंह:-  आज कामकाज में कुछ नया करने की सोच सकते है। मनोरंजनात्मक यात्रा करने के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। शरीर में नवीन उर्जा का संचार देखने को मिलेगा। ईष्वर के प्रति आस्था बनी रहेगी। आपके साथ या घर-परिवार में कोई अनहोनी घटना घटित होने की संभावना है।

कन्या:-  आज घर में मेहमानों का आवागमन बना रहेगा। सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी। नये-नये लोगों के साथ मित्रता कायम होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति झुकाव बना रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब रहेगा। किसी के साथ वैचारिक मतभेद होंगे।

तुला:- परिवार की तरफ से मिलने वाला सुख और सहयोग अच्छा रहेगा। षुभ फलों की प्राप्ति होगी। कामकाज स्थिर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धर्म-कर्म के कायों में आपका झुकाव रहेगा।

वृश्चिक:-आप अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। परिवार के किसी सदस्य को चोट लगने की संभावना बनी हुई है। परेषानियां बढ़ेंगी।

धनु:-  आज धार्मिक कार्य की ओर झुकाव बनेगा। परिवार के सदस्यों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। यात्राओं के अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य खराब होगा। पेट से संबंधित दिक्कते बन सकती है। मन में अजीब सा भय बना रहेगा।

मकर:-  अचानक धन लाभ होगा। आपको अपने मित्रों और सहयोगियों का हर संभव सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार के घर जाने की योजना बनेगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ आपका मतभेद हो सकता, आपका गलत संगति की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ:- परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब रहेगा, जिसके संबंध में आपका अत्यधिक खर्चा होगा। होगी। गृहस्थ जीवन में तनावपूर्ण हालात देखने को मिलेंगे, जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद दिखाई देंगे।

मीन:- आज नयी चीजों के बारे में जानने की उत्सुकता बनी रहेगी। नये-नये लोगों के साथ मित्रता कायम होगी। बाहरी व्यक्ति द्वारा धोखा मिल सकता है। शत्रु परेशां  करने का प्रयास करेंगे। आग या किसी शस्त्र से आपको नुकसान पहुंच सकता है थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular