Homeअध्यात्मआज इन राशी वालों की खुल सकती है किस्मत, जानिए!

आज इन राशी वालों की खुल सकती है किस्मत, जानिए!

मेष (Aries) : आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्र भी आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। आज रिश्तों को समय दें। दोस्तों और परिजनों से बात करते समय सोच समझकर बोलें, किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें।

वृषभ (Taurus)  : आज किसी भी काम की शुरुआत माता-पिता की राय के बिना ना करें। शेयर में आर्थिक लाभ होगा। आज के दिन आप अपनी सभी बड़ी समस्याओं को हल करने की शुरुआत करेंगे। यह समय बीमारियों या फिर ऐसे मुद्दे को सिर्फ ऊपर से हल करने का नहीं है। आपको इन सभी परेशानियों को जड़ से हटाने का प्रयास करना होगा। पैसों के लेन-देन में सर्तकता बरतें, कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें।

मिथुन (Gemini) : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। प्रिय समाचार की प्राप्ति मित्र से प्रसन्नता होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। शिक्षा में वृद्धि होगी।  दबाव और काम के बोझ के बावजूद आप समय पर अपना काम संभाल पाएंगे। आपकी योजना को बड़े बुज़ुर्गों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। आप सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ें। सफलता अवश्य मिलेगी।

कर्क (Cancer)  : आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएँ जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें।

सिंह (Leo) : आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी मिलेगी। आप में समर्पण की अद्भुत भावना आ गयी है। आने वाले समय में आपको अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने का मौका भी मिल सकता है। दोस्तों से मिलें।

कन्या (Virgo) : आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। विवाहित अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। अगर आप दफ्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू जिंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आज आप मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे।

तुला (Libra) : आज आप किसी भी कार्य में जोखिम न उठाएं। कार्यों में व्यवधान आ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नकारात्मक विचार व आलस्य का अनुभव होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। संपत्ति से लाभ होगा, विरोधी कष्ट दें सकते है। आज आपका सपना साकार करने का समय है। कारोबारी यात्रा में अनुकूल सौदे हो सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)  : आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। क्रोध नियंत्रित रहेगा। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। जल्दबाजी से निराशा हाथ लगेगी। भावनाओं पर कंट्रोल रख कर काम करेंगे। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी।

 धनु (Sagittarius) : अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत खुश है। कार्यों के प्रति आपका समर्पित भाव सफलता दिलाएगा। वाहन सुख हो सकता है।

मकर (Capricorn)  : आज भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं।जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा जो आपके लिए काफी उपयोगी होगा। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे जिद में अपना ही नुकसान कर लेंगे। अपनो के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है।

कुंभ (Aquarius)  : आज आपके घर पर शांति का माहौल रहेगा इसलिए आप आराम से कोई भी परिवर्तन कर सकते हैं। अगर आपको मदद की जरूरत है तो अपने परिजनों से मदद मांगने में ना हिचकिचाएं। बच्चों से असहमति के चलते वाद-विवाद हो सकता है और यह झुंझलाहट भरा साबित होगा। दिन के अंत तक अपने अधूरे कामों को निपटा लें। आज आप खुद को किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त पाएंगे।

मीन (Pisces)  : आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएँ। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। दोस्त और जीवनासाथी आराम तथा खुशी देंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में जरूर रंग दिखाएगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments