Homeअध्यात्मआज इन राशियों को मिल सकती है बुरी खबर, जानिए!

आज इन राशियों को मिल सकती है बुरी खबर, जानिए!

मेष- आज दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिल सकता है। माता को स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ- आज आप वाणी पर संयम रखें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। संतानपक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। मानसिक शांति महसूस करेंगे।

मिथुन- आज आपको सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं। समाज में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी- व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे।

कर्क- सेहत का ख्याल रखें।  नौकरी पेशावालों को लाभ होगा। परिवार में भाई- बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। विदेश यात्रा के लिए अनुकूल संयोग हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे।

सिंह- संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में तरक्‍की के साथ स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बाहर खाने- पीने से बचें। किसी बीमारी के कारण धन खर्च हो सकता है। इष्टदेव का स्मरण अवश्य करें। स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें।

कन्या- आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण तथा वाहन की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला- आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। संतान पक्ष की चिंताएं कम होगी। मुश्किल स्थिति में सयंम रखें। व्‍यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। कार्य में यश और सफलता मिलेगी।

वृश्चिक- मानहानि होने की संभावना है। छात्रों को मेहनत का फल मिल सकता है। धन निवेश करने से पहले सोच-विचार लें। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रह सकती है। आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक पूरे कर सकेंगे।

धनु- तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रह सकता है। मन पर चिंता का भार रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक समस्या हो सकती है।

मकर- प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। प्रतिस्पर्धियों के सामने सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में व्‍यस्‍त हो सकते हैं। नए कार्य और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल दिन है।

कुंभ- आर्थिक हानि की संभावना है। आत्‍मविश्वास कमजोर हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। कार्य में कम सफलता मिलेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें।

मीन- स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मानसिक शांति रहेगी। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आनंद और उत्साह के साथ दिन बीतेगा।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular