Thursday, March 5, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्कूली बच्चों ने निकाली रैली, हर...

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्कूली बच्चों ने निकाली रैली, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश।

नैनीताल/रामनगर – रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल पिरूमदारा के सैकड़ों बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली। तिरंगा रैली में शामिल बच्चों के अंदर अपने देश के प्रति देश प्रेम साफ दिखाई दे रहा था।

बता दें कि आज सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल पिरूमदारा के बच्चों ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्कूल से पिरूमदारा मुख्य चौराहे तक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, घर-घर तिरंगा, हर-घर तिरंगा, आजादी का उत्सव मनाएंगे, हर-घर तिरंगा फहराएंगे के नारों से पिरूमदारा क्षेत्र देश भक्ति के रंग में डूब गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2