Homeअध्यात्मआखिर क्यों शुभ होने के बाद भी घर में नही लगाने चाहिए...

आखिर क्यों शुभ होने के बाद भी घर में नही लगाने चाहिए ये पौधे!

वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते हैं जो घर के दोष को ख़त्म कर देते हैं। परंतु इसके लिए इन पौधों का सही दिशा में लगाना बहुत ज्यादा जरुरी होता है। क्योंकि पौधे गलत दिशा में रखें जाएँ तो उसके भयंकर परिणाम भी हो सकते हैं। चलिए हम ऐसे पौधों के बारे में बात करते हैं, जिन्हें अगर सही दिशा में लगाया जाए तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

  • कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें घर के आँगन में लगाना शुभ माना जाता है, जैसे अनार, दालचीनी, अशोक, नारियल, आदि। बड़ी बात यह है कि इन पौधों को घर के आंगन के अलावा कहीं और नहीं लगाना चाहिए।
  •  अगर किसी बड़े पौधे को घर में लगाना चाहते हैं तो उसे घर की दक्षिण या पक्षिम दिशा में लगाना चाहिए। जिससे इन पौधों को अच्छी रौशनी मिले। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि ये घर के सदस्यों के रास्ते में ना आये।
  •  ज्योतिषों की मानें तो बरगद और पीपल का पेड़ बहुत ही पवित्र होता है। लेकिन फिर भी कहा जाता है कि इन पेड़ों को भूलकर भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। यह बहुत ही अशुभ होता है। इन पेड़ों को हमेशा मंदिरों के आस-पास ही लगाया जाता है।
  • दुधिया पेड़-पौधों को तो भूलकर भी घर के आँगन में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में रहने वाले लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
  •  हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत शुभ माना जाता है और शायद हर घर में यह पौधा जरुर होता है। तुलसी के पौधे को भूलकर भी घर की दक्षिणी दिशा में नहीं लगाना चाहिए। घर के इस भाग में लगा हुआ तुलसी का पौधा फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।
  •  लताओं वाले पौधों को घर के मुख्य दरवाजे पर या बालकनी में लगाया जा सकता है। इन्हें लगाने के बाद एक बात का ध्यान रखें कि यह वहां की दीवार से ज्यादा बड़े ना हो जाएँ। जब बेल बड़ी होने लगे तो उसे दूसरी दिशा में घुमा देना चाहिए।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular