आखिरकार छलक ही गया जनरल खंडूरी का दर्द !
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on World Menstrual Hygiene Day पर मंत्री रेखा आर्या ने किया बालिकाओं को जागरूक, स्वच्छता किट भी बांटी
on राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भरा जोश
on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का किया शिलान्यास
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!

उत्तराखंड से बड़ी खबर : “मैने सेना में देश की सेवा की। राजनीती में जो उत्तराखंड के लिए मेरा सपना था वो पूर्ण नहीं हो पाया”….यह ट्वीट कर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के मौजूदा सांसद रिटायर्ड मेजर जनरल बी सी खंडूरी ने अपना दर्द बयां किया है। उत्तराखंड की राजनीती में बी.सी खंडूरी वो शख्स है जिनके नाम पर बीजेपी कभी प्रदेश में चुनाव लड़ा करती थी। चर्चा है कि बीजेपी ने अब बी.सी खंडूरी को साइड लाइन कर दिया है जिसका परिणाम उत्तराखंड बीजेपी को भुगतना पड़ सकता है।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रिटायर्ड मेजर जनरल बी सी खंडूरी को साफ छवि के लिए प्रदेश में ही नहीं देश भर में जाना जाता है खंडूरी जब अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में सड़क एवं परिवहन मंत्री थे तो उनके दुवारा देश भर में सडको का जाल-बिछाया गया। यही वजह है आज मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी जनपदों के गांव-गांव तक सड़क पहुंची है। यही नहीं बीसी खंडूरी उत्तराखंड के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके है। इसके बावजूद उनकी साफ छवि पर एक दाग नहीं लगा। उन्होंने भष्ट्राचार पर नकेल कसने के लिए प्रदेश में लोकायुक्त का गठन किया था। साथ ही ट्रांसफर ,पोस्टिंग के धंधे पर रोक लगाने के साथ-साथ भू-माफियाओ व बिल्डरों नकेल कसी और प्रदेश के हित के लिए कई कठोर नियम बनाए थे। यह बात अलग है कि सरकारे बदली और उनके दुवारा बनाए गए नियम-कानून को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।