Homeराज्यउत्तर प्रदेशआईसीसी वर्ल्ड कप 2019: जब इस फेमस भोजपुरी गाने पर झूमा पूरा...

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019: जब इस फेमस भोजपुरी गाने पर झूमा पूरा लंदन, यहां देखिये पूरा वीडियो……

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बीच लंदन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो पूरे भोजपुरी फैंस को दीवाना बना देगा। इस वीडियो में ये साफ दिख रहा है कि एक बड़ी तादाद में विदेशी फैंस भोजपुरी के सबसे मशहूर गाना ‘लॉलीपॉप लागेलु’ पर जमकर डांस कर रहे हैं। ये मशहूर गाना न सिर्फ बिहार बल्कि लंदन में भी मशहूर हो चुका है। खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि ये वीडियो लंदन का है जहां भारत ऑस्ट्रेलिया का मैच रविवार को खेला गया था।

अगर आज के मैच की अगर बात करें तो ये मैच न्यूजीलैंड और भारत के बीच होने जा रहा है। लेकिन मौसम को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि मैच पूरी तरह से धुल सकता है। इस मैच में पिछले मैच में बेहतरीन शतक मारने वाले धवन नहीं खेल रहे हैं। दरएसल धवन की जगह पर केएल राहुल को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करवाया जा सकता है।

बता दें कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद धवन अब तीन हफ्ते के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। ‘गब्बर’ के बाएं हाथ का अंगूठा चोटिल है, जिसके चलते उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर रखा गया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular