Homeराज्यउत्तराखण्डअवैध कच्ची शराब पर पुलिस की कार्यवाही जारी, एक आरोपी गिरफ्तार।

अवैध कच्ची शराब पर पुलिस की कार्यवाही जारी, एक आरोपी गिरफ्तार।

उधम सिंह नगर/जसपुर – अवैध कच्ची शराब का कारोबर थमने का नाम नही ले रहा है। पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में पुलिस द्वारा बीते 10 दिनों में हजारों लीटर लहन नष्ट किया गया है, साथ ही कई भट्टियों को भी तोड़ा गया है। बीते रोज जसपुर के धर्मपुर चौकी क्षेत्र में मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने 120 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को धर दबोचा।

आपको बता दे यह शराब जसपुर से ऋषिकेश बेचने के लिए ले जाई जा रही थी।

कोतवाल जसपुर अशोक कुमार ने बताया कि धर्मपुर चौकी इंचार्ज गणेश भट्ट द्वारा 120 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा गया है जो ऋषिकेश शराब पहुंचाने जा रहा था आरोपी के खिलाफ कार्यवाही जारी है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular