Homeराज्यउत्तराखण्डइलेक्शन मोड में भाजपा, अमित शाह से पहले उत्तराखंड आ सकते है...

इलेक्शन मोड में भाजपा, अमित शाह से पहले उत्तराखंड आ सकते है पीएम मोदी, राज्य मे पार्टी पक्ष मे बनायेगें चुनावी मौहोल…….

देहरादून- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा संगठन अब इलेक्शन मोड में आ गया है। इसी कडी मे राज्य में पार्टी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के मकसद से राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रम लगाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड से विशेष लगाव को देखते हुए लोकसभा चुनाव से पहले यहां उनके दौरे के लिए प्रांतीय नेतृत्व कोशिशों में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री से आवेदन कर दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही कि दो फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे से पहले मोदी उत्तराखंड आ सकते हैं। विधानसभा में प्रचंड बहुमत हासिल कर प्रदेश में सत्तासीन हुई भाजपा के सामने लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर कब्जा जमाया था। इन सीटों को बरकरार रखने पर पार्टी ने पूरा ध्यान केंद्रित किया हुआ है। चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने मार्च तक के कार्यक्रम तय करने के साथ ही सूबे में चुनावी माहौल बनाने व पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के मकसद से राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रम राज्य में लगाने की कवायद पर जोर दिया जा रहा है। इस कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी दो फरवरी को देहरादून में कार्यक्रम लेने में प्रदेश नेतृत्व सफल रहा है। वह दो फरवरी को दून में त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अब प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अनुसार पार्टी संगठन स्तर से प्रधानमंत्री से आवेदन कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही उत्तराखंड को उनका कार्यक्रम मिल जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य राष्ट्रीय नेताओं के भी उत्तराखंड में कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular