Homeराज्यउत्तराखण्डअब देहरादून का होगा अपना आकाशवाणी केंद्र, केंद्रीय मंत्री वेंकाया नायडू ने...

अब देहरादून का होगा अपना आकाशवाणी केंद्र, केंद्रीय मंत्री वेंकाया नायडू ने किया उद्घाटन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में देहरादून में दूरदर्शन केंद्र के नए भवन के लोकार्पण किया इसके साथ ही आकाशवाणी केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आकाशवाणी केंद्र से क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।

वेंकैया नायडू ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से यहां आकाशवाणी केंद्र की मांग चली आ रही थी। जब निशंक मुख्यमंत्री थे, तब इसके लिए भूमि का आवंटन हो गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से आकाशवाणी की शुरुआत नही हो स्की। अब लोगो की ये मांग पूरी हो गयी है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्रीय भाषा को आगे बढाने पर बल दिया और कहा आकाशवाणी पर लोगो के लिए गढ़वाली, कुमाउनी व जौनसारी समेत तमाम क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यकम प्रस्तुत किए जाएंगे।

उद्घाटन के समय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद रमेश पोखरलियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक,  सांसद राज्य लक्ष्मी शाह भी मौजूद थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular