Homeराज्यउत्तराखण्डअब आॅल वैदर रोड की मिट्टी से विदेशों में बनेगी सड़के...

अब आॅल वैदर रोड की मिट्टी से विदेशों में बनेगी सड़के…

शैली श्रीवास्तव- भारत में टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी ऑल वैदर सड़क चौड़ीकरण कार्य में निकली मिट्टी से पड़ोसी देश सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस समय लोक निर्माण विभाग की परियोजना क्रियान्वयन इकाई पीआईयू की देखरेख में टनकपुर बैराज से ब्रहमदेव नेपाल तक 1.3 किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण मैसर्स आरजी बिल्डवैल इंजीनियर्स लिमिटेड गाजियाबाद कर रही है। यह कार्य विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता में है तथा पीआईयू इकाई को इस कार्य को जल्द पूरा करने को कहा गया है।

बरसात के कारण नेपाल में सड़क निर्माण के लिए मिट्टी उपलब्ध नहीं है। पीआईयू की ओर से भारत नेपाल सीमा पर टनकपुर बैराज से ब्रहमदेव नेपाल तक स्वीकृत सड़क निर्माण के लिए बारहमासी सड़क के डंपिंग जोन में डंप की गई मिट्टी को लाए जाने की अनुमति मांगी गई थी। जिसके बाद खनन उप निदेशक को भारत से नेपाल परिवहन की जाने वाली मिट्टी की मात्रा और उस पर देय रायल्टी के आंकलन के निर्देश दिए गए हैं। खनन उप निदेशक की रिपोर्ट मिलने के बाद मिट्टी को नेपाल ले जाए जाने की अनुमति प्रदान कर दी जाएगी। जिसके चलते टनकपुर-पिथौरागढ़ के बीच निमार्णाधीन बारहमासी सड़क की कटिंग से निकलने वाला हजारों टन मलबे को डंपिंग जोन में जमा किया जा रहा है। बावजूद इसके कई स्थानों में डंपिंग जोन में डंप मलबा स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है। ऐसे में नेपाल में सड़क निर्माण के लिए बारहमासी सड़क के डंपिंग जोन की मिट्टी जाने से स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी। नेपाल में सड़क निर्माण के लिए दो से तीन हजार ट्रकों में मिट्टी ढोई जाएगी। इस तरह अब उत्तराखंड की ऑल वैदर रोड की मिट्टी से ही विदेश में सड़क बनने की शुरुवात हो जायेगी।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular