Homeराज्यउत्तराखण्डअनियंत्रित होकर पलटते हुए गहरी खाई में गिरी स्कार्पियो, एक की मौत...

अनियंत्रित होकर पलटते हुए गहरी खाई में गिरी स्कार्पियो, एक की मौत दो हुए घायल।

हरिद्वार – रुड़की के सोलानी पार्क के पास कलियर रोड पर आज शाम बहादराबाद जा रही एक स्कार्पियो कार अचानक ही अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। खाई इतनी गहरी थी की कार ने कई बार पलटी लगाईं।

कार की पलटी और झटको के कारण दीपांशु नाम का चालक खिड़की से आधा बाहर निकल गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार अंकित और शारिक नाम के दो युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दे की बहादराबाद क्षेत्र निवासी दीपांशु, अंकित और शारिक नाम के तीन युवक स्कार्पियो कार में कुछ काम कराने के लिए आज रूडकी आये थे शाम के समय तीनो वापस लौट रहे थे।

जैसे ही उनकी कार सोलानी पार्क के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते समय कार कई बार फ़िल्मी स्टाइल में पलटी।

कार के पलटने और झटको के कारण कार चला दीपांशु कार से आधा बाहर आ गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो युवक घायल हो गए। सुचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक दीपांशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ पर उनका उपचार किया जा रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular