Homeराज्यउत्तराखण्डअतिक्रमण बना पुलिस का सरदर्द, एसएसपी पौड़ी ने अतिक्रमण हटाने के दिए...

अतिक्रमण बना पुलिस का सरदर्द, एसएसपी पौड़ी ने अतिक्रमण हटाने के दिए सख्त निर्देश।

पौड़ी/कोटद्वार – कोटद्वार के खोगले मार्ग पर दुकानदारों के लिए दुकानों से बाहर सामान रखने की एक सीमा निर्धारित है, लेकिन दुकानदार उस सीमा को लांघकर अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं।

ऊपर से दुकानो के सामने ही फल सब्जी और रेडी ठेले वाले खड़े हो जाते है जिससे वाहन चालकों ओर पैदल चलने वालों को दिक्कतो का सामना करना पड़ता है।

कुछ दिनों पूर्व भी इस मार्ग पर एक छोटी बच्ची का पैर एक छोटे हाथी के टायर तले आया गया था जिससे मासूम बच्ची के पैर में गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद से एसएसपी पौड़ी ने इस मामले का संज्ञान लिया और कोटद्वार पुलिस को गोखले मार्ग पर से अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए।

जिसके बाद कोटद्वार सीओ खुद मौके पर पहुँच ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए पीएससी का सहारा लेकर अतिक्रमन हटाया गया। आपको बता दे कि इस मामले में नगर निगम द्वारा पुलिस को सयोग नही दिया जाता है। जिस कारण ये अभियान ज्यादा दिनों तक नही चल पाता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular