Homeराज्यउत्तराखण्डअतिक्रमण की बढती समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी ने की बैठक।

अतिक्रमण की बढती समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी ने की बैठक।

हरिद्वार – लक्सर नगर में अतिक्रमण की समस्या नासूर बनती जा रही है। जिसकी शिकायतों को लेकर आज उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल ने व्यापार मंडल के कार्यकर्ता शुगर मिल, जेके टायर कंपनी, नगर पालिका परिषद और कई विभागों के कर्मचारियों के साथ तहसील सभागार में बैठक की। बैठक में उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल ने नगर पालिका परिषद, पुलिस प्रशासन तथा एनएच विभाग की एक टीम बनाकर नगर मे अतिक्रमण को चिह्न्ति किए जाने के निर्देश दिए। जिसमें विभागीय टीम 3 दिन के अंदर-अंदर मौके पर जाकर इसका फिजिकल स्थिति का जायजा लेंगे। जिसके बाद उस पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular