Wednesday, March 11, 2026
Home Uncategorized अटपटा फरमान: किससे बात करनी चाहिए ये कॉलेज बताएगा ,जानकर रह जाएगें...

अटपटा फरमान: किससे बात करनी चाहिए ये कॉलेज बताएगा ,जानकर रह जाएगें हैरान….

st-aloysius-chapel

कर्नाटक: मैंगलोर के एक कॉलेज में कुछ अटपटा नियम बनाया है। जो आपको हैरत में डाल देगा। कॉलेज में किससे बात करनी है, ये अब कॉलेज तय करेगा। जिसके लिए कॉलेज ने कुछ नियम भी बना डाले है। नियम के मुताबिक कॉलेज में लड़के-लड़कियों को आपस में बात करने की मनायी है। सेंट अलॉसियस नाम के एक कॉलेज में एक आरिएटेशन कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के लिए ये नियम बनाया गया। इसके अलावा भी कॉलेज ने छात्र छात्राओं के लिए कुछ और अजीब नियम बनाए गए है। जिनका सभी स्टूडेंट को सख्ती से पालन करने के आदेश है।

इन नियमों को मानने का फरमान

अकेली लड़की छात्रों के समूह से बात नहीं करेगी

अकेला लड़का लड़कियों के समूह से बात नहीं करेगा

छात्र और छात्रा किसी पब में पार्टी के लिए नहीं जा सकते

छात्राएं सिर्फ हथेली पर मेहंदी लगा सकती हैं

मेहंदी लगाने से पहले क्लास के गाइड से मंजूरी लेनी होगी

कोई छात्रा दोपहर में खाना खाने बाहर नहीं जा सकती

कॉलेज के दौरान एक क्लास की छात्रा दूसरे क्लास के छात्रों से नहीं मिल सकती

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2