Homeराज्यउत्तराखण्डअग्निपथ योजना के विरोध और किसानों की समस्या को लेकर राकेश टिकैत...

अग्निपथ योजना के विरोध और किसानों की समस्या को लेकर राकेश टिकैत ने सरकार को दी चेतावनी।

हरिद्वार – केंद्र सरकार को भेजने के लिए भारतीय किसान यूनियन द्वारा हरिद्वार में किसान कुंभ सम्मेलन का आयोजन शुरू हो गया है। यह आयोजन हरिद्वार में 3 दिन चलेगा और इसमें किसानों से जुड़ी समस्याओं पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी चर्चा करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा केंद्र सरकार को घेरते हुए अग्नीपथ योजना का विरोध किया और कहा कि इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन देश में किया जाएगा। वहीं किसानों की समस्याओं को लेकर भी राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।

राकेश टिकैत का कहना है कि हमारे आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने तीन किसान बिलों को वापस लिया है और हमें किसानों की समस्याओं को खत्म करने का आश्वासन दिया है। अगर केंद्र सरकार इन आश्वासन पर खरी नहीं उतरती है तो अब किसान आंदोलन करना सीख गया है और उनको दिल्ली का रास्ता भी पता चल गया है। हमारे द्वारा आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है क्योंकि अब देश में एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू हो, एमएसपी गारंटी कानून मिले, बिजली के रेट अलग-अलग प्रदेशों में अलग-अलग क्यों हैं, यूपी में 12 गुना महंगी बिजली है। राकेश टिकैत ने चेतावनी दी है कि सरकार बातचीत से मानेगी या आंदोलन से मानेगी सरकार को सोचना हैं।

केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई अग्निपथ योजना का जहां देशभर में विरोध देखने को मिल रहा है, इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अग्नीपथ योजना का विरोध करते हुए कहा कि यह योजना किसान के बच्चों के हित में नहीं है। इनका कहना है कि सरकार को एक पॉलिसी लानी चाहिए कि एक बार विधायक बनने के बाद दोबरा विधायक ना बन सके अगर यह पॉलिसी नहीं आ सकती तो फिर अग्नीपथ योजना क्यों लागू की जा रही है। जब विधायकों सांसदों को पेंशन मिल सकती है तो इन युवाओं को क्यों नहीं, इसके लिए हम आंदोलन भी करना पड़े तो हम तैयार हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular