Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड अगले 12 घंटों के दौरान राजधानी देहरादून समेत इन छह जिलों में...

अगले 12 घंटों के दौरान राजधानी देहरादून समेत इन छह जिलों में हो सकती है भारी बारिश……

देहरादून- राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के छह जिलों में अगले 12 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में अगले 12 घंटों के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है।

वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में अगले 12 घंटों के दौरान बादल छाये रहने के आसार हैं। मौसम विभाग निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में आठ सितंबर तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। तीन से पांच सितंबर तक कुछ इलाकों में तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मिलाजुला मौसम बना रहेगा। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में एक से दो दौर की बारिश भी हो सकती है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2