Homeअध्यात्मअगर ग्रह-दशा से हो गए हैं परेशान तो करें ये उपाए और...

अगर ग्रह-दशा से हो गए हैं परेशान तो करें ये उपाए और देखें जल्द ही असर!

अगर आपकी कुंडली में सूर्य बुरा प्रभाव डाल रहा है और उसकी वजह से आपको कड़ी मेहनत के बाद भी जीवन में सफलता नही मिल रही है तो इससे निजात पाने के लिए आप सोते वक्त पलंग के नीचे तांबे के बर्तन में पानी रखें या फिर अपने तकिए के नीचे लाल चन्दन रखा करें । ऐसा करने से पाएंगे जल्द ही आपके काम बनने लगेंगे।

वहीं अगर चंद्र के कारण आपके जीवन में परेशानियां और समस्याएं आ रही हो तो सोते समय पलंग के नीचे चांदी के बर्तन में पानी रखें या फिर अपने तकिए के नीचें चांदी के आभूषण रखें। इससे आपको शीघ्र की चंद्र जनित समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी।

वैसे तो उच्च मंगल के कारण व्यक्ति पराक्रमी और बलवान होता है पर अगर यही मंगल क्रूर हो जाए तो व्यक्ति पाप का भागी तक बन जाता है .. साथ ही भारी हानि का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी मंगल के क्रूर दृष्टि का शिकार बन गए हैं तो उससे राहत पाने के लिए हर रोज सोते वक्त अपने पलंग के नीचे कांस के बर्तन में पानी रखें या फिर सोने-चांदी से बने आभूषण अपने तकिए के नीचे रखां करें।

वहीं बुध ग्रह ने अगर आपके जीवन में उथल-पुथल मचा रखा है तो इससे मुक्ति पाने के लिए आप अपने तकिए के नीचे सोने के आभूषण रखा करें।

गुरु के कारण अगर जीवन में समस्याएं हो रही हैं या फिर उन्नति में बाधा आ रही है तो इससे राहत पाने के लिए आप हल्दी की कुछ गांठें एक पीले कपड़ें में बांधकर तकिए के नीचे रख लें।

शुक्र के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए आप चांदी की एक मछली बनाकर तकिए के नीचे रख लें या फिर पलंग के नीचे चांदी के बर्तन में पानी रखा करें।

वही अगर शनि के क्रूर दृष्टि के कारण आपके जीवन में समस्या आ रही हैं तो इससे निजात पाने के लिए आप अपने पलंग के नीचे एक लोहे के बर्तन में पानी रखां करें या फिर तकिए के नीचे नीलम रत्न रखा करें।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular