Homeअध्यात्मअगर आपकी राशी है ये तो आज आपकी आर्थिक परेशानियां हो जाएँगी...

अगर आपकी राशी है ये तो आज आपकी आर्थिक परेशानियां हो जाएँगी दूर, जानिए!

मेष (Aries) : आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक में रुचि बढेगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काकी सम्वेदनशील होंगे। आत्मसंयत रहें। आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है। हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है।

वृषभ (Taurus) : आज यात्रा आपको थकान और तनाव देगी। लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे, वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें। वाणी की कुशलता से लाभ मिलेगा।

मिथुन (Gemini) :  आज ज्यादा तनाव से मानसिक और शारीरिक क्षति भी पहुंच सकती है। आप कुछ आराम करें और तनाव को कम करें। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं।

कर्क (Cancer): आप समय के साथ स्वयं को ढालने की कोशिश करेंगे। नए काम में रोड़ा आ सकता है। शाम तक काम बन जाएंगे। आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप खुद को अकेला पाएंगे और सही-गलत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। आप सलाह के लिए किसी को ढूंढ भी नहीं रहे थे, लेकिन फिर भी अचानक से आपको लाभकारी सलाह मिल जाएगी।

सिंह (Leo) : आज आपकी आर्थिक चिंता हल होने की संभावना है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। पुराने दोस्त से मनमुटाव दूर होगा। धर्म-कर्म की आस्था बढ़ेगी। बौद्धिक कार्य से लाभ होगा। आपको चिंतामुक्त होकर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच खुशी के लम्हे तलाशने की जरूरत है। अस्वस्थता हावी रहेगी। राज्य से संकट होगा। धैर्य व विवेक का साथ बनाए रखना होगा।

कन्या (Virgo) :  आज आपके रचनात्मक कार्य लाभदायक रहेंगे। आज भागदौड़ रहेगी। कोई शोक समाचार मिल सकता है। आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं, बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। अपने विवाद को बढ़ावा न दें। आपका पुराना रोग उभर सकता है।

तुला (Libra)  : आज अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे, वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें। खर्च पर संयम रखने की जरूरत है। नकारात्मक विचार आपकी सफलता में अवरोध पैदा कर सकते है।

वृश्चिक (Scorpio): भाई-बंधुओं से जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, खासकर अपने पार्टनर के फैसलों में। साथी की अगर कोई बात अच्छी न लग रही हो तो उसे प्यार से समझाएं। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। रचनात्मकता एवं कल्पनाशक्ती आपकी अच्छी आदते हैं इसे बढ़ावा देना तथा इसके लिये जरुरत अनुसार सहयोग लेने की सलाह आपको दी जाती हैं।

धनु (Sagittarius) : आज आप मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे। बच्चों के साथ बातचीत और कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ महसूस करेंगे। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें।

मकर (Capricorn) :  आज कुछ जरूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताजा आर्थिक मुनाफा पहुँचाएंगी। कार्यस्थल पर आपका महत्व बढ़ेगा। आवास निवास की समस्या का हल होगा। विदेश में अध्ययन करने के योग बन रहे हैं। लोन संबंधी मामले निपटेंगे। मोटापे से आपको काफी परेशानी हो सकती है। यह समय शारीरिक रूप से चुस्त रहने का है।

कुंभ (Aquarius) :  आज आप भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य में लाभ होगा। व्यवसाय में उतार चढ़ाव बना रहेगा। वेतनवृद्धि के लिए योग्यता का आकलन हो सकता है, जो बहुत धीमी गति से होगा। ऐसे में आज आप दफ्तर में अपने साथियों और अधीनस्थों से मदद की बहुत ज्यादा अपेक्षा न रखें।

मीन (Pisces):  आज धीरे-धीरे ही सही आप अपनी सभी आर्थिक जिम्मेंदारियों को जरूर पूरा करेंगे। समाज, परिवार में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। प्रवास में सावधानी रखना होगी। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular