मेष : आज दूर स्थित स्नेहीजन के समाचार मिलेंगे। निरर्थक व्यय होगा। कारोबार में लाभप्रद स्थिति मे रहेंगे और आत्मसम्मान का भाव महसूस करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज आपके प्रतिफल आपकी मेहनत के अनुरूप ही रहेंगे। आज आपको यह सावधानी बरतने की आवश्यकता है की आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं।
वृषभ : आज गलतफहमी दुर्घटना से बचते रहें। किसी का भला करने में हानि उठाने का समय आ सकता है। समय निकाल कर थोडा समय अपने परिवार को दे। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। घर में अपनों की चिंता रहेंगी तो उसका असर आपकी मानसिकता पर पड़ सकता है जिसके चलते लोगों से विचार ना मिलें।
मिथुन : आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है। आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। आपकी सोच-विचार में असामान्य स्पष्टता रहेगी।
कर्क : आज आपके कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान सकती है। नए लोगों के साथ काम करना आसान होगा। नए सौदों में सावधानी बरते। धैर्य से काम लें। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें।
सिंह : आज आपके भाग्यवृद्धि होने के संकेत है। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। दिनभर मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। यह समय अपनी महत्वाकांक्षा को समझने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का है। आज दोस्तों के साथ व्यवहार में संयम बरतें। किसी दोस्त को आपकी बात का बुरा लग सकता है।
कन्या : आज कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं, उन्हें नजरअंदाज करें। प्यार की ताकत आपको प्यार करने की वजह देती है। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। मुमकिन है कि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है।
तुला : आज आप धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे एवं स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। स्वार्थ एवं भोग की प्रवृत्ति के कारण अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर पाएंगे। निराशाजनक विचारों से बचें। शत्रु से सतर्क रहें। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा।
वृश्चिक : आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। संतान संबंधी काम होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतू घर से दूर रहना पड़ेगा, जो आपको परेशान कर सकता है, कमजोर मनोबल के कारण लक्ष्य के प्रति दृढ़ता का अभाव रहेगा। व्यवसाय या नौकरी पर सहकर्मियों की ओर से सहकार कम रहेगा।
धनु : आज वाद-विवाद और झगड़े से बचें। गुस्से पर काबू रखें। वाणी पर संयम रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नये स्रोतों से आज आपको उम्मीद से अधिक धनलाभ होने वाला है जिसे पाकर आप माला-माल भी हो सकते हैं। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में थोड़ा संभल कर रहने का है। पारिवारिक जीवन में वातावरण अच्छा रहेगा।
मकर : आज व्यापार से जुडी नई योजनाओं पर विचार करेंगे और उसका सफल संपादन भी करेंगे। आपके उत्साह और प्रेरणा से कई लोगों को आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है। जहां तक हो सके अपनी परिसंपत्ति को जाहिर नहीं होने दें। व्यर्थ के झंझटों के कारण लाभकारी प्रयास ठंडे पड़ सकते हैं।
कुंभ : आज आप पारिवारिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी गंभीर स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा। इसके स्थान पर दिमाग को शांत रखकर दिन बिताएं तो राहत महसूस होगी। ध्यान रहे कि आप उस व्यक्ति के सामने अपनी अच्छी छवि प्रस्तुत कर पाएं। आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी।
मीन : आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। अपने निर्णय लेने में कोई संकोच न करें खुलकर अपनी बात रखें और निर्णय लें। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति के योग बन रहें हैं। आपको आज दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी।