Homeअध्यात्मअगर आपकी राशी है यह तो आपको छोटी सी भूल भारी पड़ने...

अगर आपकी राशी है यह तो आपको छोटी सी भूल भारी पड़ने वाली है!

मेष (Aries) :  आज के दिन परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास घातक साबित हो सकता है, कुछ ऐसा करने से बचें जिसका बाद में आपको अफसोस होने की संभावना हो। अगर किसी से प्यार का इजहार करना है तो सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी।

वृषभ (Taurus)  :  आज अप्रत्याशित रूप से काफी खर्च हो सकता है। आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं जिसकी आपको जरुरत नही है। ज़्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएँ। उनके प्यार भरी मासूम सी मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को खत्म कर देंगी।

मिथुन (Gemini)  : किसी बुजुर्ग की राय आपके टूटते रिश्ते को संवार देगी। आपके कुछ विचारों के कारण परेशानी बढ़ सकती है। उन आदतों को सुधारने की कोशिश करें, जो नुकसानदायक हैं। घर-परिवार के कामों पर कोई बड़ा खर्चा भी हो सकता है।

कर्क (Cancer) : वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा। स्वास्थ्य आज नरम रहेगा। योजनाओं की पूर्ति में देरी हो सकती है। आलस्य छोड़कर एक-एक कर के काम हाथ में लें और काम समय पर करें। कोशिश और दूरदर्शिता से मदद मिल सकती है। स्वभाव में उदासीनता छाई रहेगी। स्वजनों के पीछे धन खर्च होगा।

सिंह (Leo)  :  गणेश जी कहते हैं अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। विरोधी व प्रतिद्वंदी नरम पड़ेंगे। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। मित्रों से सहयोग लेना पड़ सकता है। किसी महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।

कन्या (Virgo)  : सृजन व निर्माण की दिशा में सफलता प्राप्त करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। निवेशादि से लाभ होगा साक्षात्कार में सफलता तथा कार्य में रुचि बढ़ेगी। निवेश से लाभ होगा। भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है।

तुला (Libra) :  साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में रुचि बढे़गी। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखिएगा। उच्चाधिकारियों की शुभदृष्टि व्यवसाय में लाभ प्राप्त करवाएगी। मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)  : आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। पुरानी देनदारी निपट सकती है। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिल सकती है।  सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे।

धनु (Sagittarius)  :दिन की शुरुआत में आपको ज्यादा सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है। आज भविष्य को लेकर बेकार में चिंता करते रहना आपको बेचैन कर सकता है। आप घर से लेकर दफ्तर तक हर जगह आज एक सकारात्मक ऊर्जा अपने आस-पास महसूस कर सकते हैं।

मकर (Capricorn)  :पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज कर सकता है। इमोशनल की पूर्ती होगी। रिलेशनशिप में पार्टनर से मुलाकात सौगात लेकर आएगी। मानसिक शांति व प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मन गहन चिंतनशक्ति तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा।

कुंभ (Aquarius)  :  गणेश जी कहते हैं आपको आज सावधान रहने की जरूरत है। आप अपने प्रिय के रवैये के प्रति काफी संवेदनशील रहेंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी हो सकता है।

मीन (Pisces)  : आज आप मंदिर जाने या कोई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की खुशकिस्मती को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पेचीदा काम मिलेगा। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular