Homeराज्यउत्तर प्रदेशअगर आपका नेट स्लो है या फोन मेमोरी कम है तो गूगल...

अगर आपका नेट स्लो है या फोन मेमोरी कम है तो गूगल का ये ऐप करेगा आपकी मदद…..

मोबाइल इंटरनेट की कब स्लो हो जाए इस बात का अंदाजा भी आप नहीं लगा सकते हैं. कोई भी नेटवर्क लें, चाहे 3G डेटा हो या 4G. अचानक नेट स्लो होने की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान होते हैं. गूगल सर्च करना तक मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आपके पास एक बैकअप प्लान होगा. प्लान ये है कि आप अब अपने स्मार्टफोन में Google Go ऐप यूज कर सकेंगे. गूगल ने 2017 में Google Go ऐप लॉन्च किए थे. इन ऐप्स को लॉन्च करने का मकसद ये था कि स्लो इंटरनेट या एंट्री लेवल स्मार्टफोन में आपको गूगल की सर्विस दी जा सके. इससे पहले तक सिर्फ Android Go डिवाइस में ही Google Go यूज किए जा सकते थे और वो भी चुनिंदा देशों में. अब गूगल ने Google Go सभी के लिए लॉन्च कर दिया है.Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक ट्वीट भी किया है. इस ट्वीट में उन्होंने कहा है, ‘आज से हमारा लाइटवेट सर्च ऐप Google Go ग्लोबली उपलब्ध होगा. इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. Io19 में जैसा डेमोंस्ट्रेशन किया गया था, Google Go में दिया गया लेंस आपके आस पास के वर्ड्स को ट्रांसलेट और सर्च करने का काम करेगा और वो आपके लिए पढ़ कर भी सुनाएगा’ Google Go में लेंस का ऑप्शन है जिसे यूज करके वर्ड्स को ट्रांस्लेट कर सकते हैं. लेंस ओपन करके कैमरा को वर्ड्स की तरफ प्वॉइंट करना है यहां से आप चाहें तो इन्हें डायरेक्ट ट्रांसलेट कर सकते हैं या फिर अगर चाहें तो Read out loud फीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. Google Go आपके स्मार्टफोन में काफी कम स्पेस लेगा. ये ऐप सिर्फ 7MB का है और ये फास्ट भी है. कनेक्टिविटी बंद होने की स्थिति में Google Go आपके द्वारा सर्च किए गए क्वेरी को सेव करेगा और ऑनलाइन आते ही आपको रिजल्ट मिलेगा.

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular