अंकिता भंडारी हत्याकांड में नार्को टेस्ट कराने से पलटे आरोपी, अब तीन जनवरी को होगी सुनवाई।

पौड़ी/कोटद्वार – अंकिता भंडारी मर्डर केश मामले से जुड़ी एक नयीअपडेट सामने निकलकर आयी है। अंकिता हत्याकांड के तीनो आरोपियों ने नार्को को लेकर साफतौर से इंकार कर दिया है।

मुजरिमो की ओर से नियुक्त वकील अमित सजवाण की ओर से कोर्ट में एक आपत्ति याचिका दाखिल की गई है।

जिसमे एसआईटी से नार्को टेस्ट करवाने का स्पष्ट कारण पूछा गया है। मुल्जिमों की ओर से कहा गया है कि एसआईटी ने अपनी याचिका में नही बताया है कि नार्को टेस्ट क्यों किया जाना है। नार्को टेस्ट को लेकर जो आज सुनवाई होनी थी और कोर्ट फैसला सुना सकता था। फ़िलहाल 3 जनवरी तक सुनवाई टल गई है।

जबकि तीनो मुल्जिमो की ओर से लिखित स्वीकृति मिल गयी थी। लेकिन तीनो मुल्जिमो की वीडियो कॉन्फेंसी के दौरान जज के सामने तीनो मुल्जिम नार्को टेस्ट करवाने से मुकर गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here