Homeराज्यउत्तराखण्डअपर जिलाधिकारी पौड़ी ने की वन पंचायत को लेकर बैठक, दिए सख्त...

अपर जिलाधिकारी पौड़ी ने की वन पंचायत को लेकर बैठक, दिए सख्त दिशा निर्देश।

पौड़ी – एनआईसी कक्ष में अपर जिलाधिकारी ईला गिरी की अध्यक्षता में वन पंचायत संबंधित बैठक आयोजित की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां चुनाव होना है वहां समय पर चुनाव की कार्यवाही पूर्ण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

अपर जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को जो वन पंचायतें धरातल पर हैं तथा अभिलेख नहीं मिल पा रहे हैं या अभिलेख हैं और वन पंचायतें नहीं हैं ऐसे वन पंचायतों का निरीक्षण कर तथा उक्त वन पंचायतों में रेवेन्यू की भूमि सम्मिलित है या नहीं उसकी रिपोर्ट 25 दिसम्बर तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि जिन वन पंचायतों में बस्ता हस्तांतरण तथा चुनाव की प्रक्रिया शेष रह गयी है वहां निर्धारित तिथि के अनुरूप कार्यवाही जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कहा कि जिन वन पंचायतों का विलोपन होना है उसकी कार्यवाही भी पूर्ण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जनपद में कुल 2302 वन पंचायते हैं, जिनमें 1662 पर चुनाव पूर्ण हो गये हैं तथा 640 शेष वन पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया चल रही है। वहीं 2302 वन पंचायतों में से 1564 वन पंचायतों का बस्ता हस्‍तांरण की कार्यवाही पूर्ण हो गई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular