Homeराज्यउत्तराखण्डप्रत्येक बच्चे में एक अलग तरह की प्रतिभा है उसे पहचानना बेहद...

प्रत्येक बच्चे में एक अलग तरह की प्रतिभा है उसे पहचानना बेहद जरूरी : राज्यपाल गुरमीत सिंह

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन ऑडिटोरियम में उत्तराखण्ड बाल कल्याण परिषद् द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘‘मिलकर रहना सीखो’’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।

राज्यपाल ने कहा कि बाल कल्याण परिषद् द्वारा यह सराहनीय पहल की गई है कि जिसमें जनपदों के दूर-दराज के बच्चों को एक दूसरे के साथ रहकर कई चीजें सीखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि बच्चे इस शिविर से कुछ अच्छा अवश्य सीखकर जाएंगे।


राज्यपाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने अंदर छुपी प्रतिभाओं को अवश्य निखारें। प्रत्येक बच्चे में एक अलग तरह की प्रतिभा है उसे पहचानना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चे असीमित सपने देखें और अनुशासन व कड़ी मेहनत के बल पर उसे प्राप्त करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को चाहिए कि वे हमेशा नई चीजों को सीखते रहें और इसमें किसी प्रकार का संकोच न करें। राज्यपाल ने कहा कि दूसरों की भलाई के लिए और जरूरतमंदों व बुजुर्गों की हमेशा सहायता करें। उन्होंने कहा कि बच्चे आत्मानुशासन का हमेशा ध्यान रखें।


इस कार्यक्रम के दौरान महासचिव पुष्पा मानस ने बताया कि बाल भवन में पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के 11 जनपदों के 66 बच्चों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य विभिन्न परिवेश से आये बच्चों का आपस में एक दूसरे के साथ रहना सिखाना है। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय शिविर में बच्चों को नए खेल, नई गतिविधियों के अलावा कई स्थानों का भ्रमण भी कराया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा कई लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular