Homeराज्यउत्तराखण्डअंकिता भंडारी हत्याकांड, बेरोजगारी,महंगाई जैसे कई अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने...

अंकिता भंडारी हत्याकांड, बेरोजगारी,महंगाई जैसे कई अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने किया सीएम आवास का घेराव, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी।

देहरादून – कांग्रेस महिला मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने आज मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। इस मौके पर महिला मोर्चा द्वारा अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद रहे।

ज्वलंत मुद्दों को लेकर किया सीएम आवास का घेराव

बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, डेंगू व अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने सहित कई मुद्दों को लेकर कांग्रेसजनों ने सीएम आवास का घेराव किया। कांग्रेस जनों ने राजपुर रोड़ स्थित राजीव भवन से मुख्यमंत्री आवास तक कूच किया। जहां उन्हें भारी पुलिसबल ने हाथीबड़कला में रोक दिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे नेता व कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए और सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी करने लगे। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर कांग्रेसियों को पुलिस लाइन ले जाया गया जहां उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

महिलाओं ने सिर मुंडवाकर जताया विरोध

विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रही कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने सिर मुंडवा कर विरोध जताया। इस दौरान उनके साथ एक महिला नेत्री ने भी सिर मुड़वाया। ज्योति रौतेला ने मांग की है कि सरकार अंकित भंडारी हत्याकांड मामले में वीआईपी का नाम उजागर करे जिसका मोबाइल चैट में जिक्र हुआ है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सरकार जल्द ही इस मामले में अंकिता भंडारी को न्याय नहीं देती तो जिला स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

कार्यक्रम में सभी बड़े नेता रहे मौजूद

विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई नेता मौजूद रहे। हरीश रावत ने कहा कि बेरोजगारी दर लगातार बढ़ती जा रही है।सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश में बेरोजगारों का आंकड़ा 10 लाख के पास पहुंच गया है। वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि महंगाई का आलम यह है कि कर्मचारी से लेकर आम जन तक सभी परेशान हैं। जबकि सरकार महंगाई को कम करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। वहीं पीसीसी चीफ करन माहरा ने कहा कि प्रदेश में डेंगू ने महामारी का रूप धारण कर लिया है जबकि सरकार कुंबकर्णी निंद्रा में सोई हुई है। बताया कि डेंगू के मरीजों की संख्या 1700 के पार पहुंच गई है जबकि मृतकों का आंकड़ा आए दिन बढ़ता ही जा रहा है।

बीजेपी ने किया कांग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार

भाजपा प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने जवाबी हमला बोलते हुए कहा की विपक्ष मुद्दा विहीन पार्टी है। जबकि कांग्रेस उन मुद्दों को उठा रही है, जिन पर सरकार ने गंभीरता से काम किया है। कहा कि कांग्रेस धड़ों में बंटी हुई है और फेस सेविंग के लिए इस तरह का प्रदर्शन कर रही है ताकि मीडिया की सुर्खियां बटोर सके।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular