Friday, March 27, 2026
Homepunjabपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर संग बंधे शादी की...

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर संग बंधे शादी की बंधन में।

पंजाब – पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। चंडीगढ़ के सरकारी आवास में सीएम मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर की शादी समपन्न हो गई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। इसी के साथ शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

मुख्यमंत्री मान की शादी में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चढ्ढा और संजय सिंह शरीक हुए। साथ ही शादी में ज्यादा मेहमानों को बुलाने से बचा गया है। यही वजह है कि पार्टी के किसी मंत्री और वरिष्ठ नेता को नहीं बुलाया गया। परिवार सहित केजरिवाल शामिल हुए।

बता दें कि भगवंत मान आज चंडीगढ़ में अपने सरकारी आवास पर एक निजी समारोह में डॉ गुरप्रीत कौर से शादी की। वहीं मान का अपनी पहली पत्नी से करीब छह साल पहले तलाक हो गया था। शादी समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनका परिवार शामिल हुआ। मान की पूर्व पत्नी इंद्रप्रीत कौर और उनके बच्चे यूएसए में रह रहे हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular