Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने बच्चो को बताया, रोज़ कैसे होगी एक करोड़ लीटर पानी...

मुख्यमंत्री ने बच्चो को बताया, रोज़ कैसे होगी एक करोड़ लीटर पानी की बचत

राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देहरा राजपुर के 201वें वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्कूल के बच्चो को बताया की कैसे रोज़ एक करोड़ लीटर पानी की बचत पानी की बचत की जा सकती है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देहरा राजपुर के बच्चो के साथ
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देहरा राजपुर के बच्चो के साथ

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 20 लाख शौचालय हैं। जबकि राज्य में 1.10 करोड़ की आबादी है। प्रति व्यक्ति शौचालय प्रयोग के दौरान एक दिन में लगभग सात से दस लीटर पानी का उपयोग करता है। यदि एक व्यक्ति एक लीटर पानी भी रोज बचाता है तो राज्य में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर पानी की बचत होगी, जो एक बड़ी उपलब्धि होगी।

 

मुख्यमंत्री ने जल दिवस पर शुरू किए गए जल संचय एवं जल संरक्षण-सवर्धन अभियान के बारे में बता रहे थे ।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि यह विद्यालय अभिभावकहीन छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ ही संस्कार भी दे रहा है जो कि अपने आप में एक आदर्श उदाहरण है। इस विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की भूमिका भी निभा रहे है। समाज के जो व्यक्ति या संस्थाएं इस प्रकार के कार्य करते है उनसे दूसरे भी प्रेरणा ले सकते है।

RELATED ARTICLES

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular